फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three year old girl crushed by truck in dehradun

मां ने बेटी को धूप से बचने को दी थी ट्रक के नीचे लेटने की सलाह, ट्रक चला और फिर...

Sat, 04 May 2019 07:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 May 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
three year old girl crushed by truck in dehradun
प्रतीकात्मक

धूप से बचने के लिए ट्रक के नीचे लेटी तीन साल की बच्ची की जान चली गई। हादसा ट्रक पीछे करते समय हुआ। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।  

विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के रैनीवाला नदी में वन विभाग द्वारा आवंटित पट्टों में खनन कार्य चल रहा है। इसमें यूपी के शाहबाजपुर (बदायूं) निवासी बबलू कुमार अपनी पत्नी के साथ काम कर रहा है। शनिवार को दंपति अपनी तीन साल की बेटी अन्नपूर्णा को भी साथ कार्यस्थल पर लाए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

पहिए की चपेट में आ गई अन्नपूर्णा

अन्नपूर्णा को धूप से दिक्कत हुई तो मां ने उसे कपड़ा बिछाकर ट्रक की छांव में लेटने की सलाह दी। बच्ची ट्रक के पहिए के बराबर में लेट गई। ट्रक चालक को इस बात की जानकारी नहीं थी। इसी बीच खनन सामग्री भरने के बाद चालक गौतम निवासी पांडेयपुरा झारखंड ने ट्रक पीछे किया तो पहिए की चपेट में अन्नपूर्णा आ गई।

बच्ची की चीख निकलने पर दंपति और मजदूर दौड़ कर मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि धूप से बचने के लिए बच्ची ट्रक की छांव में लेट गई थी। चालक को इसका पता नहीं था। ट्रक पीछे करते समय यह अनहोनी हो गई। ट्रक चालक गौतम को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed