फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three year jail in thdc scam case.

करोड़ों के टीएचडीसी घोटाले में तीन साल की जेल

Sat, 09 May 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 May 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
three year jail in thdc scam case.

करोड़ों रुपये के टीएचडीसी घोटाले में शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार लिया। जिसे अदालत ने तीन साल की कैद और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


अर्थदंड न देने पर तीन महीने का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। दोषी करार दिया गया व्यक्ति फरवरी 2014 से जेल में है।

टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) में करोड़ों रुपये के घोटाले का यह मामला तीन अप्रैल 2012 को सामने आया था। टीएचडीसी के अधिकारी ने सीबीआई से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


इसमें फर्जी चेक के माध्यम से टीएचडीसी के खाते से 9 करोड़ 27 लाख 51 हजार 747 रुपये फर्जी खाते में हस्तांतरित कर निकाले गए। सीबीआई ने मामले की जांच कर पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकार कर लिए आरोप

शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक द्विवेदी की अदालत में आरोपी हेमंत कुमार निवासी इंदौर की ओर से आरोप स्वीकार करते हुए कम से कम सजा के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। आरोपी ने कहा कि वह चालक है। गरीब व्यक्ति है, उसकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है, वह भविष्य में फिर से ऐसा कोई अपराध नहीं करेगा।

सीबीआई वकील की कम सजा पर आपत्ति नहीं

three year jail in thdc scam case.

सीबीआई के वकील ने कहा कि आरोपी का प्रकरण में संक्षिप्त रोल है, यदि अभियुक्त को दंडित करने में लचीला रुख अपनाया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

इन धाराओं में हुई सजा
आरोपी को धोखाधड़ी, टीएचडीसी के फर्जी चेक और अन्य दस्तावेजों की कूटरचना करने, दस्तावेजों को यह जानते हुए कि कूटरचित हैं, इनका असली के रूप में प्रयोग करने, कूटकृत दस्तावेजों को जानते हुए अपने कब्जे में रखने का दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई।

यह था आरोप
आरोप स्वीकारने वाला हेमंत वाहन चालक था, लेकिन उसे ऋतिका इंटरप्राइजेज नाम की फर्म का मालिक दर्शाया गया था। उसके खाते में फर्जी तरीके से लोन निकाला गया था।  

प्रकरण में ये हैं अन्य आरोपी
विष्णु पातीदार निवासी इंदौर, कुणाल भौसले निवासी इंदौर, महेश शर्मा निवासी इंदौर, रमेश कुमार निवासी नई दिल्ली, रमेश बजाज और हेमंत कुमार इंदौर, गौरव सेठी निवासी सुभाष नगर नई दिल्ली, नवीन प्रकाश निवासी नई दिल्ली, पंकज कुमार, मनोहर लाल, रमेश गर्ग, मंगलेश पातीदार, हेमंत कुमार और महेश कुमार निवासी नई दिल्ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed