फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three types of engineering diploma courses are being

Dehradun News: पॉलिटेक्निक में सुविधाएं सारी, 63 फीसदी सीटें खाली

Wed, 13 Sep 2023 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three types of engineering diploma courses are being
सुविधाएं न होने से कॉलेज में गिरी थी छात्र संख्या, अब सुविधा बढ़ने पर भी नहीं आ रहे छात्र
विज्ञापन




राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज साहिया में तीन तरह के इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे है। कॉलेज के तीनों डिप्लोमा कोर्स में 150 सीटें हैं, जबकि कॉलेज में केवल 57 छात्र-छात्राएं ही पढ़ रहे हैं। पूर्व में कॉलेज शिक्षकों, मशीनों आदि की कमियों से जूझ रहा था, इसके चलते कॉलेज में छात्र प्रवेश नहीं ले रहे थे। अब शिक्षकों और मशीनों की कमी दूर हो गई है पर लंबे समय तक संसाधनों की कमी के दुष्प्रचार के चलते छात्र छात्राएं कॉलेज में प्रवेश नहीं ले रहे हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज साहिया 63 फीसदी सीटें खाली हैं।



वर्ष 2022 में कॉलेज में व्यवस्थाओं में सुधार आना शुरू हुआ। कॉलेज में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति हो गई। कॉलेज के छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए नई मशीनें और कंप्यूटर भी मुहैया करवा दिए गए हैं। छात्रावास भी बनकर तैयार हो गया है। इस बीच दुष्प्रचार इतना हुआ कि अब छात्र कॉलेज में प्रवेश लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन






18 छात्रों को महेंद्रा और टाटा कंपनी में हुआ चयन



कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार 18 बच्चों का चयन महेंद्रा, बजाज ऑटो और टाटा मोटर्स कंपनियों में हुआ है। उन्होंने बताया कि अब कॉलेज में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed