फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three trains close from Dehradun

देहरादून से तीन ट्रेनों का संचालन निरस्त, जानिए अब कौन-सी ट्रेन कहां से चलेगी

Thu, 30 Nov 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
Three trains close from Dehradun
ट्रेन - फोटो : demo pic

रेलवे ट्रैकों पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते देहरादून आने वाली तीन ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। इनमें देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन पहली से 13 दिसंबर तक बाधित रहेगा।

विज्ञापन


देहरादून और उज्जैन ट्रेन पांच से 13 दिसंबर तक नहीं चलेगी। इसके अलावा देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस देहरादून के बजाए हरिद्वार से आवाजाही करेगी। वहीं, बृहस्पतिवार को भी हावड़ा और लिंक एक्सप्रेस के घंटों लेट होने से यात्री रहे परेशान रहे।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर के मुताबिक वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस शुक्रवार से 14 दिसंबर तक रद्द रहेगी। देहरादून से उज्जैन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पांच से लेकर 13 दिसंबर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन मंगलवार और बुधवार को देहरादून से उज्जैन जाती है और मंगलवार और शुक्रवार को देहरादून आती है। इसके अलावा देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन आठ और दस दिसंबर को हरिद्वार से होगा। यह ट्रेन देहरादून से इंदौर के लिए शनिवार और शुक्रवार को जाती है और इंदौर से रविवार और सोमवार को आती है।

उधर, दूसरी ओर हावड़ा और लिंक एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को भी लेट रहीं। हावड़ा-देहरादून नौ घंटे लेट रही इसे रात 9:50 बजे रवाना किया जा सका। इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से पहुंची।


लिंक को काठगोदाम के लिए रात 11 बजे की जगह रात डेढ़ बजे रवाना किया जा सका। इसके अलावा  मसूरी एक्सप्रेस तीन घंटे, उज्जैन से देहरादून आने वाली ट्रेन एक घंटे और नई दिल्ली से आने वाली जन शताब्दी एक घंटे देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed