{"_id":"6ad4c643bb9bdbdcfb0c4109","slug":"a-campaign-was-conducted-in-alsi-and-panjiya-villages-to-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1093339-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अलसी और पंजिया गांव में अभियान चलाकर दिया नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अलसी और पंजिया गांव में अभियान चलाकर दिया नशामुक्ति का संदेश
Sun, 18 Oct 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
जौनसार-बावर क्षेत्र में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जौनसार-बावर सांस्कृतिक गांव का रिवाज संस्था की ओर से अलसी और पंजिया गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोक गायक गंभीर भारती ने लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। नशे के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित होने के साथ ही परिवारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। लोकगीतों के माध्यम से अपने गांव को नशामुक्त बनाने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन