{"_id":"5883b7054f1c1b116eefe42c","slug":"three-train-list-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून आने वाली तीन ट्रेनें हुई घंटो लेट, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून आने वाली तीन ट्रेनें हुई घंटो लेट, यात्री रहे परेशान
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 22 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून आने वाली उपासना एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस और राफ्ती गंगा एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। इससे उपासना एक्सप्रेस और गोरखपुर एक्सप्रेस को दून से भी निर्धारित समय पर रवाना नहीं किया जा सका। पश्चिम बंगाल से आने वाली उपासना एक्सप्रेस का दून पहुंचने का निर्धारित समय शाम छह बजकर 10 मिनट है। यह ट्रेन दून से रात 10 बजकर 10 मिनट पर रवाना की जाती है।
विज्ञापन
शनिवार को उपासना एक्सप्रेस के रात एक बजे तक पहुंचने की संभावना थी जबकि गोरखपुर से आने वाली राफ्ती गंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर दो बजे के बजाय देर रात तक पहुंचने की संभावना थी।
विज्ञापन
वहीं लिंक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 1.10 बजे से करीब साढ़े सात घंटे की देरी से रात 8.35 बजे दून पहुंची। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि दून से राफ्ती गंगा एक्सप्रेस को शनिवार रात 12.30 बजे और उपासना एक्सप्रेस को रविवार तड़के चार बजे रवाना किया जाएगा। जबकि काठगोदाम (हल्द्वानी) जाने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस को दून स्टेशन से निर्धारित समय पर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन