{"_id":"5854d24f4f1c1be851649dec","slug":"three-train-from-dehradun-will-cancel-for-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून से चलने वाली तीन ट्रेनें कल से एक महीने रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून से चलने वाली तीन ट्रेनें कल से एक महीने रहेंगी निरस्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के चलते बंद रहेगा संचालन
- फोटो : अमरउजाला
मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहे कोहरे की वजह से रविवार से दून से चलने वाली तीन ट्रेनों का संचालन 15 जनवरी तक पूरी तरह निरस्त रहेगा। जबकि इंदौरी एक्सप्रेस का संचालन हरिद्वार से ही हो सकेगा।
विज्ञापन
बनारस से सुबह साढ़े छह बजे दून पहुंचने वाली जनता एक्सप्रेस, अमृतसर से चलकर सुबह 10.10 बजे दून पहुंचने वाली लाहौरी एक्सप्रेस इस अवधि में ठप रहेंगी। इसी तरह, मध्य प्रदेश और दून के बीच हफ्ते में दो दिन चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस को भी इस दौरान निरस्त रखा गया है।
विज्ञापन
उज्जैनी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दून पहुंचती है। जबकि दून से यह ट्रेन मंगल और बुधवार को रवाना होती है। इसी तरह, मध्य प्रदेश से आने वाली इंदौरी एक्सप्रेस हरिद्वार तक ही आएगी और वहीं से रवाना कर दी जाएगी। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि इस बारे में यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से भी इसकी सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन