फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three times bigger kidney Removed from old age women Stomach in doon Hospital

सफलता: डॉक्टरों ने 66 साल की महिला के पेट से निकाली सामान्य से तीन गुना बड़ी किडनी

Wed, 05 Feb 2020 02:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Feb 2020 02:34 PM IST
सार

  • दून अस्पताल में किडनी का जटिल आपरेशन

विज्ञापन
Three times bigger kidney Removed from old age women Stomach in doon Hospital
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजकीय दून मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अभय कुमार की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम ने किडनी का दुर्लभ ऑपरेशन किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह के जटिल आपरेशन दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में ही संभव है।

विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार ने बताया कि चमोली जिले के निलारी गांव निवासी 66 साल की बुुजुर्ग के पेट में गंभीर दर्द था। वृद्धा की शिकायत पर परिजनों ने देहरादून के एक निजी अस्पताल में जांच कराई।
विज्ञापन


जिसमें दाई किडनी की सक्रियता सिर्फ चार फीसदी पायी गई। जांच में यह बात भी सामने आयी कि लंबे समय तक पथरी होने की वजह से किडनी की नली बंद रहने से किडनी का आकार सामान्य से तीन गुना बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों में आपरेशन में काफी खर्च बताया। आखिरकार परिजन वृद्धा को दून अस्पताल आए जहां तमाम पैथालाजी जांच करने के बाद ऑपरेशन कर पथरी को निकाला गया। डॉ. अभय कुमार ने बताया कि आपरेशन के दौरान दूरबीन विधि से चार छोटे सुराग कर  किडनी को पंचर कर पथरी को बाहर निकाला गया।

एक किडनी से महिला सामान्य जीवन जी सकती है। आपरेशन करने वाली टीम में डॉ. पुनीत त्यागी, डॉ. सुभा, डॉ. हेमा सक्सेनाए डॉ.  अतुल सिंह, डॉ. वाही, डॉ. मनीषा, डॉ. शिवम के अलावा पैरा मेडिकल शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed