{"_id":"61099eed8ebc3eb7b4100493","slug":"three-thefts-revealed-two-accused-arrested-dehradun-news-drn386449056","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। पुलिस ने तीन चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक कबाड़ का काम करता है। इसी को सारा सामान बेचा गया था।
डालनवाला कोतवाली पुलिस क्षेत्र का एक परिवार मनाली घूमने गया था। घर पर ताला लगा था। इसी बीच ताले तोड़ कर फ्रिज, लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। इस मामले की शिकायत दिसानत गुलाटी निवासी कैनाल रोड ने की थी। दूसरी शिकायत यूपीसीएल केवी उपसंस्थान हाथीबड़कला कार्यालय से बैकअप बैटरियां चोरी करने की मिली थी। अवर अभियंता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने संदीप उर्फ संजू निवासी ओल्ड डालनवाला को लाइब्रेरी रोड करनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। पहले छह बैटरियां बरामद की गईं। आरोपी ने सर्वेक्षण विभाग के स्वास्थ्य केंद्र से एक इनवर्टर व दो बैटरी, कैनाल रोड स्थित मकान से घर का सामान, केवी उपसंस्थान हाथीबड़कला कार्यालय से नौ नग पावर बैटरियां चुराकर कबाड़ी धर्मवीर की बॉडीघाट स्थित दुकान में बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद कबाड़ी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है।