फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three students of DBIT called another student to the room

Dehradun News: पुरानी रंजिश में छात्र को बुरी तरह पीटा

Tue, 10 Jun 2025 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three students of DBIT called another student to the room
Iप्रेमनगर थाना पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमाI
विज्ञापन




डीबीआईटी के तीन छात्रों ने एक अन्य छात्र को खाना खाने के बहाने कमरे में बुलाया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।




यूपी के रामपुर जिले के यूसुफनगर निवासी किशन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह डीबीआईटी काॅलेज का छात्र है। उसके साथ गौरव भी पढ़ता है। 20 मई की रात गौरव ने खाना खाने के बहाने फोन कर उसे सुद्धोवाला चौक के पास अपने कमरे में बुलाया। वहां वंश ठाकुर और अमितेश यादव पहले से मौजूद थे। रात नौ बजे वंश पुरानी बातों पर बहस करने लगा और कमरा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद तीनों ने लात, घूसों और बेल्ट से पिटाई करनी शुरू कर दी। बताया कि जब अपने पिता को फोन करना चाहा तो आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया बेल्ट से गला दबाने का प्रयास किया। इसके बाद बाइक पर बैठाया और मांडूवाला की तरफ ले गए। वहां भी तीनों ने बुरी तरह से पीटा और जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह अन्य लोगों से मदद मांगकर अपने दोस्त के कमरे पर पहुंचा। वहां से दोस्त ने अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस से शिकायत करने को कहा। झाझरा चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed