फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three students arrested for stolen bikes

घरवालों ने नहीं दी पॉकेटमनी, तो छात्रों ने कर डाला ये कांड

Thu, 13 Jul 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three students arrested for stolen bikes

कॉलेज में पढ़ने वाले तीन छात्रों को उनके घरवालों ने जेबखर्ची नहीं दी तो उन्होंने ऐसा काम कर द‌िया ज‌िससे उनके घरवालों की आंखे भी शर्म से झुक गईं। 

विज्ञापन

‌तीनों छात्रों ने म‌िलकर एक वाहन चोर ग‌िरोह बनाया और चल पड़े इस रास्ते पर।

डालनवाला कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी दून के एक कालेज के छात्र हैं। जेब खर्च पूरा करने के लिए दोपहिया वाहनों को चोरी कर रुड़की में बेच देते थे। उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन स्कूटी बरामद हुई हैं। तीनों वाहनों की चोरी की रिपोर्ट डालनवाला कोतवाली में दर्ज है।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात चावला चौकी के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। तीनों युवक चोरी की तीन एक्टिवा पर घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान रोहित कुमार निवासी ग्राम दाबकी थाना लक्सर, हरिद्वार, पंकज निवासी ग्राम रजबपुर, लक्सर हरिद्वार और गौरव चौहान निवासी मोहल्ला विकासनगर बरेली के रूप में हुई है।

कई सालों से तीनों देहरादून में आर्य नगर ब्लॉक नंबर दो कन्या गुरुकुल के पास डालनवाला में रहते हैं। तीनों एक कालेज में पढ़ाई भी कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वाहन चोरी करने के बाद तुरंत उसकी नंबर प्लेट बदल देते थे।


पुलिस टीम में रफत अली, राजेंद्र सिंह पुजारा, सौरभ कुमार, दलजीत सिंह, अर्जुन सिंह, जगबीर सिंह, जसवीर सिंह और सौरभ वालिया मौजूद थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed