उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू से तीन और मरीजों की मौत, अब तक छह लोग गवां चुके जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन के भीतर राजधानी में स्वाइन फ्लू से तीन और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या छह तक पहुंच गई है। वहीं, चार मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। एकाएक स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में रविवार को दो और सोमवार को एक मरीज की मौत हुई। तीनों मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डा. एसके गुप्ता ने बताया कि रुद्रप्रयाग निवासी 48 वर्षीय और सहारनपुर निवासी 49 वर्षीय मरीज का उपचार चल रहा था।
दोनों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर सैंपलों की जांच कराई गई। इसी दौरान रविवार को दोनों मरीजों की मौत हो गई। रिपोर्ट में दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला है। वहीं, देहरादून निवासी 70 वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हुई। महिला में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में दो अन्य मरीजों का उपचार भी चल रहा है, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं, मैक्स अस्पताल और सिनर्जी अस्पताल में भी एक-एक मरीज का स्वाइन फ्लू का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ रहे मामलों पर नियंत्रण के लिए अस्पतालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।