{"_id":"64a47e1969ddb750fa02795b","slug":"three-patients-admitted-in-dengue-ward-of-coronation-hospital-dehradun-news-c-5-drn1005-192283-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कोरोनेशन अस्पताल के डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कोरोनेशन अस्पताल के डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती
विज्ञापन
डेंगू का प्रकोप शुरू होते ही अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों के आंकड़े छिपाने का खेल शुरू हो गया है। कोरोनेशन अस्पताल के डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती हैं। इनमें से एक मरीज की रिपोर्ट आना बाकी है और दो मरीज डेंगू पॉजिटिव हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या सिर्फ एक है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अस्पताल ने डेंगू के एक मरीज भर्ती होने की रिपोर्ट दी थी और डेंगू के छह मरीज मिलने की पुष्टि की थी।
कोरोनेशन अस्पताल के फिजीशियन डॉ. विजय सिंह पंवार ने बताया कि अस्पताल के डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती हैं। इनमें दो युवतियां और एक महिला है। एक मरीज मंगलवार को आई है इसकी एलाइजा रिपोर्ट आना बाकी है। उसकी प्लेटलेट्स कम हैं। इसके अलावा अन्य दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। ये दोनों मरीज दो अलग-अलग चिकित्सकों की देखरेख में पिछले चार दिनों से भर्ती हैं इसलिए मरीजों की रिपोर्ट सौंपने में देरी हुई। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि अस्पताल की ओर से उन्हें मंगलवार को भी कोई जानकारी नहीं दी गई। मंगलवार को डेंगू के कोई नया मरीज नहीं मिला।
- आशा, आंगनबाड़ी टीम बनाकर रोजाना 40 घरों में करेंगी सर्वे
डेंगू के बढ़ते मामलों पर नगर आयुक्त मनुज गोयल ने अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर उनसे प्रतिदिन 40 घरों में सर्वे कराया जाए। खाली या निर्माणाधीन इमारतों की सूचना क्षेत्रीय सुपरवाइजर को देनी होगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी सभी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाएं। जागरूकता संबंधी 30 सेकंड की वीडियो क्लिप बनाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कराएं।