फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three passengers caught with without ticket in volvo bus

वॉल्वो बस में बेटिकट बैठे थे तीन यात्री, जांच में सामने आया ये सच

Sun, 02 Jul 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Jul 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
three passengers caught with without ticket in volvo bus
passenger without ticket

परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा कराने का सिलसिला जारी है। एक नए घटनाक्रम के तहत विभागीय जांच टीम ने देहरादून से कटरा जा रही वॉल्वो बस में तीन ऐसे यात्रियों को पकड़ा जो बेटिकट यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो यात्रा कराने के एवज में परिचालक ने यात्रियों से 2437 रुपये वसूले, लेकिन टिकट नहीं दिया। जांच टीम में शामिल अफसरों ने इसकी जानकारी मंडलीय प्रबंधक और सहायक मंडलीय प्रबंधक को दी है। आरोपी परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन


परिवहन निगम सूत्रों के मुताबिक देहरादून डिपो की वॉल्वो बस शनिवार रात देहरादून से कटरा जा रही थी। बस चंडीगढ़ पहुंची तो परिचालक ने तीन सवारियों को बस में बिठाया। इसके बाद यात्रियों से 2437 रुपये लिए, लेकिन टिकट नहीं दिया। बस चंडीगढ़ के आगे लखनपुर पहुंची तो एटीआई अनंगपाल की अगुवाई में टीम को बस की जांच टीम में तीन यात्री बिना टिकट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालक से जानकारी ली गई तो वह उचित जबाब नहीं दे सका। इसके बाद टीम ने प्रकरण की जानकारी मोबाइल फोन पर मंडलीय प्रबंधक और सहायक मंडलीय प्रबंधक को दी। इस संबंध में महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि प्रकरण की जानकारी नहीं है फिर भी यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित परिचालक के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


ज्ञात हो कि यह पहला मौका नहीं है जब परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा कराने का मामला सामने आया है। इससे पूर्व दिल्ली से हल्द्वानी जा रही बस में 17 यात्री बेटिकट यात्रा करते पकडे़ गए थे। प्रकरण में परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed