{"_id":"03e8966d6b1460907385a38aeafc9f74","slug":"three-new-highway-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बनेंगे तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बनेंगे तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनेंगे। माना जा रहा है कि इनके बनने से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास का रास्ता भी खुलेगा।
विज्ञापन
साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों और सैलानियों का सफर सुहाना और सुरक्षित होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तराखंड में 458 किमी लंबाई के तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने को हरी झंडी दे दी है। इनका निर्माण केंद्र सरकार अपने पैसे से कराएगी। इसमें राज्य सरकार को कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।
केंद्र सरकार ने इन परियोजनाओं की अधिसूचना मार्च में जारी की थी, इसके बाद मई में ब्योरा मांगा गया था, जो यहां से भेज दिया गया है। तीनों राष्ट्रीय राजमार्गों में सबसे बड़ा राजमार्ग त्यूणी, मसूरी देहरादून से टिहरी होता हुआ मलेथा तक बनेगा।
विज्ञापन
सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन हादसों के कारण अभी इस रास्ते को खतरे का घर माना जाता है। लेकिन अब जो राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा, उसमें सुरक्षा के सारे मानक अपनाए जाएंगे। ताकि हादसों का खतरा कम से कम हो। रास्ता चौड़ा होने से बड़े वाहन आसानी से आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल क्षेत्र में आने वाला त्यूणी-मलेथा राजमार्ग तीनों राजमार्गों में सबसे लंबी दूरी का है। इस राजमार्ग के बनने से त्यूणी का एनएच-72 और मलेथा का एनएच 58 एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। इससे आवाजाही बहुत आसान हो जाएगी।
दूसरे राष्ट्रीय राजमार्ग छोटी दूरी के हैं। ये कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में बनेंगे। तीनों राष्ट्रीय राजमार्ग टू-लेन के होंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के नोटिफिकेशन करने के बाद लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने सारा ब्योरा केंद्र को भेज दिया है।
ये हैं राष्ट्रीय राजमार्ग
एनएच 707 ए
लंबाई-310 किमी
त्यूणी स्थित एनएच 72 से जुड़कर चकराता, मसूरी, चंबा, न्यू टिहरी, गडोलिया होता मलेथा में एनएच 58 से जुड़ जाएगा।
एनएच 309 बी
लंबाई-76 किमी
अल्मोड़ा से पनार, रामेश्वर तक
एनएच 7:
लंबाई-72 किमी
पिथौरागढ़ से असकोट तक
वर्तमान स्थिति
इस वक्त प्रदेश में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर चार सौ करोड़ रुपये से कार्य गतिमान है। तीन सौ किमी राजमार्गों पर काम हो रहा है।
तीनों राष्ट्रीय राजमार्ग को हरी झंडी मिल गई है। प्रक्रिया पूरी की जा रही है। केंद्र को सारा ब्योरा उपलब्ध करा दिया गया है।
- एचके उप्रेती, प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग