फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three more operators will increase kedarnath heli service

केदार हेली सेवा में बढ़ सकते हैं तीन और ऑपरेटर

Fri, 26 May 2017 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 May 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
three more operators will increase kedarnath heli service
हवाई सेवा - फोटो : AmarUjala

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए तीन और ऑपरेटरों को अनुमति मिल सकती है। वर्तमान में 12 ऑपरेटर यहां अपनी सेवा दे रहे हैं, जबकि केदारनाथ में 15 हेलीपैड बने हैं। इसको देखते हुए उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथारिटी (यूकाडा) ने ऑपरेटरों से आवेदन मांगे हैं। यूकाडा के पास कई ऑपरेटरों के आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन


केदारनाथ दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निजी ऑपरेटरों द्वारा पिछले कई सालों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस साल भी 17 ऑपरेटरों ने सेवा के लिए आवेदन किया था। इनमें 14 ऑपरेटरों को यूकाडा ने अनुमति दी थी, लेकिन डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने 12 ऑपरेटरों को ही उड़ान शुरू करने की हरी झंडी दी।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग के अपर सचिव आर राजेश कुमार ने बताया कि निर्धारित शर्तों का पालन करने वाले ऑपरेटरों को ही हेली सेवा की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया यह भी हो सकता है कि किसी भी ऑपरेटर को अनुमति न मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

three more operators will increase kedarnath heli service
pilgrims in kedarnath route - फोटो : amarujala

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के टिकटों की कालाबाजारी के मामले में यूकाडा ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर ली है। मामला उछलने के बाद यूकाडा की ओर से जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

अपर सचिव नागरिक उड्डयन आर राजेश कुमार ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। कुछ लोगों की पहचान भी कर ली गई है, जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed