{"_id":"5c04dcecbdec2241950dc762","slug":"three-minor-missing-in-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनसाली: रविवार शाम को अचानक लापता हो गए तीन नाबालिग बच्चे, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनसाली: रविवार शाम को अचानक लापता हो गए तीन नाबालिग बच्चे, तलाश में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिले के घनसाली पुलिस थाना के अन्तर्गत गिरगांव से तीन नाबालिग बच्चे रविवार शाम से अचानक लापता हो गए। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों द्वारा तीनों नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
थाना घनसाली के अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 डिप्टियाना गिरगांव से कल शाम 5 बजे तीन नाबालिग बच्चे घर से खेलने निकले थे। लेकिन देर रात तक तीनों वापस नहीं लौटे। परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
परेशान घरवालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले राकेश सिंह ने बताया कि उनका बेटा आयुष 8 वर्ष, अभिषेक पुत्र भगवती प्रसाद 12 वर्ष तथा धीरज पुत्र उमा देवी 8 वर्ष रविवार को करीब 5 बजे घर से खेलने निकले थे। जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। देर रात तक काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन