{"_id":"59895c854f1c1bf62d8b4576","slug":"three-killed-in-different-incidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत, तीन घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
death
उत्तराखंड के में हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत हो गई और तीन महिलाएं घायल हो गईं।
कर्णप्रयाग में सोमवार रात करीब दो बजे मीग गधेरे के पास काल जाबर में बिजली के तार टूटने के कारण पिता व पुत्री की मौत हो गई। दोनों नेपाली मूल के थे और यहां मजदूरी का काम करते थे। मृतकों का नाम वीर सिंह (60), बसंत देवी (30) पुत्री वीर सिंह, निवासी गण, नेपाल है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कर्णप्रयाग में ही भालू के हमले में तीन महिलाएं घायल हो गई हैं। मामला नारायणबगड़ के कोब गांव का है। तीनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
वहीं रुड़की में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर स्थित गंगनहर कोतवाली क्षेत्र सालियर गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची । युवक के शव के पेड़ पर लटके होने की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। वहीं जानकारी यह मिली है कि सोमपाल पुत्र बलबंत सिंह पिछले काफी समय से धनोरी क्षेत्र के गांव गढ़ मीरपुर स्थित अपनी ससुराल में रहता था।
पिछले एक दो दिन से सोमपाल गांव में किसी को दिखाई नहीं दिया। लेकिन मंगलवार की सुबह इसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरा गांव सकते में है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।