फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three killed in accident at dehradun

देहरादूनः मसूरी बाईपास में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Tue, 11 Jul 2017 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Jul 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
three killed in accident at dehradun
accident

देहरादून के मसूरी बाईपास मार्ग में बोलेरो पिकअप पर पहाड़ से भारी बोल्डर आने से वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह किमाड़ी गांव में करीब छह बजे सड़क के उपर से भारी बोल्डर आने से एक बोलेरो पिकअप संख्या यूके 07 सीबी 1649 गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में सवार किमाड़ी रिखोली के निवासी एवं चालक मनोज पुंडीर उम्र 35 सहित 3 अन्य लोग सवार थे। हादसे में तीन की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हुआ।
विज्ञापन


इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही मसूरी विधायक गणेश जोशी घटनास्थल की ओर रवाना हुऐ और दुर्घटना में घायल सुखपाल पुंडीर को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने बताया है कि घायल सुखपाल पुण्डीर खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी विधायक गणेश जोशी भी पहुंचे मैक्स अस्पताल 

three killed in accident at dehradun
ganesh joshi - फोटो : amar ujala
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मैक्स अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन को दुर्घटना में घायल सुखपाल पुंडीर के बेहतर इलाज को कहा। विधायक जोशी ने तीनों मृतकों के परिवार से भी भेंट कर उनका इस दुःख की घड़ी में हरसम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया।

उपजिलाधिकारी देहरादून को निर्देशित किया कि मृतको के परिवार को सहायता दी जाए और घायल सुखपाल पुंडीर का बेहतर उपचार कराया जाए।

मृतकों में मनोज पुण्डीर (उम्र-35), विक्की पुण्डीर (उम्र-26), सुरेश पुण्डीर (उम्र-36) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed