फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three kanwar dead and one rescue in ganga

गंगा में डूबने से तीन कांवड़ियों की मौत, एक को किया रेस्क्यू

Thu, 20 Jul 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 20 Jul 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
three kanwar dead and one rescue in ganga
drown

गंगा में तैरने की जिद तीन कांवड़ियों को मौत दे गई। हालांकि एक अन्य को बचाने में पुलिस कामयाब रही। जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन


कनखल क्षेत्र में बुधवार सुबह अलग- अलग स्थानों पर तीन कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक कांवड़िए की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि सुबह के वक्त बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा में स्नान कर रहे दो कांवड़िए डूब गए। एक कांवड़िए की पहचान अंकुर दिवाकर (17) पुत्र नारायणदत्त निवासी मुकुंदपुर बलस्वडेरी दिल्ली के रूप में हुई, जबकि उसके साथी की पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 18 साल के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि दूसरी घटना सतीघाट के पास घटी। डूबने वाले कांवड़िए  की पहचान धर्मेंद्र (35) पुत्र सुखपाल निवासी जसरुद्रपुर दिल्ली के रूप में हुई। ये कांवड़िया अपने साथियों के साथ नहा था, इसी बीच तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।     

डूब रहे कांवड़िए की जान बचाई

three kanwar dead and one rescue in ganga
rescue team with kanwar

गंगा पार करने की जिद्द के चलते एक कांवड़िए की जान पर बन आई। 40वीं वाहिनी पीएसी के बचाव दल ने कांवड़िए की जान बचा ली। घटना बिरला गंगा घाट के पास की बताई गई है। दोपहर के वक्त एक कांवड़िया गंगा पार कर रहा था।       

तैरते वक्त हांफ जाने से कांवड़िया डूबने लग गया। कांवड़िए को डूबता देख गंगा घाट पर मौजूद 40वीं वाहिनी पीएसी का बचाव दल हरकत में आ गया। बोट के सहारे कांवड़िए की जान बचा ली गई। कांवड़िए ने अपना नाम ऋषिराज पुत्र आजाद सिंह निवासी सुडला झज्जर हरियाणा बताया।

बकौल पीएसी के जवान की कांवड़िए ने गंगा पार करने की जिद्द पकड़ी हुई थी। बचाव दल में एसआई विशेष श्रेणी सोहन लाल पसबोला, रवि वालिया, दिनेश नौटियाल, जयदीप नेगी, पंकज सिंह, विजय कुमार शामिल रहे। पीएसी का बचाव दल कई कांवड़ियों की जान बचा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed