फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three ITI employees found missing during SDM's inspection

Dehradun News: एसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले आईटीआई के तीन कर्मचारी

Fri, 06 Oct 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three ITI employees found missing during SDM's inspection
एसडीएम के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालसी के औचक निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम ने अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। वहीं, एसडीएम ने उपर्जित अवकाश पर गए एक कर्मचारी का स्वीकृति आदेश न दिखाने पर प्रधानाचार्य से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को एसडीएम कालसी युक्ता मिश्र अचानक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं। कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ सहायक ने बताया कि प्रधानाचार्य के पास गुजराड़ा स्थित संस्थान का भी चार्ज है। बताया कि वह गुजराड़ा गए हैं। एसडीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति का ब्योरा लेते हुए जांच की तो चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कनिष्ठ सहायक अंकित चौहान, कार्यदेशक मनोज कुमार थापा, अनुदेशक सतेंद्र कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन




वहीं, फोन करने पर प्रधानाचार्य ने बताया कि एक अनुदेशक सुशील कुमार उपर्जित अवकाश पर गया है, लेकिन जब एसडीएम ने प्रधानाचार्य से अवकाश स्वीकृति का आदेश मांगा तो वह दिखा नहीं पाए। एसडीएम ने प्रधानाचार्य से मामले की रिपोर्ट तलब की है। एसडीएम ने जांच में पाया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने प्रधानाचार्य को सीसीटीवी कैमरा ठीक करवाने के निर्देश दिए। संस्थान में शौचालयों में गंदगी और मकड़ी के जाल मिले, जिस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। एसडीएम ने प्रधानाचार्य को दो सप्ताह में अव्यवस्था को दुरुस्त कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed