हरिद्वार में ठंड से दो महिलाओं समेत तीन की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची सात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में ठंड से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पिछले तीन दिन में जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। हरिद्वार जिले में ठंड कहर बरपा रही है। शुक्रवार सुबह रैन बसेरे में एक महिला मृत पड़ी मिली।
इसके आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिली। दूसरी मौत मिशन अस्पताल में भर्ती अर्घराज की हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कनखल थाना पुलिस को दी लेकिन, कोई परिजन न पहुंचने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव सेवा समिति के सुपुर्द किया।
तीसरी मौत हरिद्वार निवासी शांति की हुई है। हार्टअटैक पड़ने पर परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अनुपम चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी लेकिन, परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।
जिसके चलते महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। कुछ देर बात महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शांति को ठंड लगने से हार्टअटैक पड़ा था। गौरतलब है कि तीन जनवरी को रुड़की में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हुई थी। चार जनवरी को हरिद्वार में दो और रुड़की में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।