फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three arrested with eight stolen two-wheelers

Dehradun News: चोरी के आठ दोपहिया वाहनों के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with eight stolen two-wheelers
पुलिस ने वाहन चोरी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से शहर के अलग-अलग जगहों से चोरी किए गए आठ दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया, नत्थनपुर के सुशील सिंह रावत की मोटरसाइकिल एस्ले हॉल की पीएनबी पार्किंग से 27 जून को चोरी हो गई थी। इसी तरह लक्खीबाग के रहने वाले सादिक हुसैन का स्कूटर भी 29 जून को घर के पास से चोरी कर लिया गया था। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने घर और दफ्तर के बाहर से अपने दोपहिया चोरी होने की शिकायत की थी। सभी मामलों में शहर कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो संदिग्धों के चेहरे पहचान में आए। इनमें तीन आरोपियों नसीम, नौशाद और राजेंद्र नाम के युवकों की पहचान हुई। पता चला कि तीनों इस वक्त जमानत पर जेल से बाहर हैं। पुलिस ने तीनों को बकरालवाला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पांच स्कूटर और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। नौशाद गांधी ग्राम और नसीम सिंगल मंडी का रहने वाला है। जबकि, राजेंद्र का घर बिंदाल कॉलोनी में है। नौशाद के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed