फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three arrested as they roamed the city brandishing pistols from a car

Dehradun News: कार से पिस्तौल लहराते हुए निकले शहर में, तीन गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three arrested as they roamed the city brandishing pistols from a car
उत्तराखंड सरकार लिखी कार से पिस्तौल लहराते हुए शहर में घूमने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास जो पिस्तौल थी वह खिलौना थी, जो कि केवल छोटा धमाका करने में इस्तेमाल होती है। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार सिंचाई विभाग में अनुबंधित है।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो कमला पैलेस के आसपास का बताया जा रहा था। टैक्सी नंबर की इस कार पर आगे और पीछे उत्तराखंड सरकार लिखा हुआ था। इसमें पीछे बैठा युवक पिस्तौल बाहर निकालकर लहरा रहा था। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार की तलाश की तो पता चला कि यह कार सिंचाई विभाग में अनुबंधित है। कार को जीएमएस रोड पर रोक लिया गया। इसमें तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन




इन युवकों ने अपने नाम हरभजवाला निवासी मोहम्मद असलम, बिलाल हुसैन और मेहूंवाला निवासी दानिश बताया। यह पिस्तौल एक खिलौना पिस्तौल है। पुलिस ने कार को सीज कर तीनों को शांति भंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कार के संबंध में सिंचाई विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed