Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three accused of vehicle theft and mobile snatching arrested

Dehradun News: वाहन चोरी और मोबाइल छीनने के तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three accused of vehicle theft and mobile snatching arrested
शहर में वाहन चोरी और मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोबाइल और चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कैंट क्षेत्र के रहने वाले सुरेश कुमार वर्मा ने 12 फरवरी को एक्सिस बैंक से स्कूटर चोरी होने की शिकायत की थी। इसी तरह यमुना कॉलोनी की रहने वाली किरन देवी का स्कूटर सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। छह मार्च को गोविंदगढ़ ईदगाह के पास से भी पूर्णिमा नाम की महिला का मोबाइल छीना गया था। इन मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों के हुलिए हासिल किए गए। मंगलवार को दो आरोपियों कुबेर गुप्ता और शुभम गुप्ता को छीने गए मोबाइल और एक चोरी के स्कूटर के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि स्कूटर को उन्होंने पटेलनगर क्षेत्र से चोरी किया था। आरोपियों ने बताया कि छीने गए मोबाइल व चोरी के वाहनों को वे विशाल नाम के युवक को बेचते थे। पुलिस ने विशाल की तलाश की और उसे भी मंगलवार शाम को मोबाइल फोन व कैंट क्षेत्र से चोरी स्कूटर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी पटेलनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। कुबेर और शुभम ने पुलिस को बताया कि वे दोनों एक दूसरे को छह वर्षों से जानते हैं। दोनों नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए ही वह मोबाइल छीनते हैं और वाहन चोरी कर उन्हें विशाल को सस्ते दामों में बेच देते हैं। इसी तरह विशाल ने खुद को जुए का लती बताया। एसएसपी ने बताया कि तीन मार्च को शुभम जलाल पुणे से दून आया था। यहां वह साधुराम इंटर कॉलेज ग्राउंड के पास कुबेर और विशाल उर्फ बिहारी से मिला। यहां तीनों ने मोबाइल छीनने का षडयंत्र रचा। शुभम व कुबेर ने तीन मार्च को यमुना कॉलोनी के पास महिला का और छह मार्च को ईदगाह के पास युवती का मोबाइल छीना था। इसके बाद कौलागढ़ से सालावाला होते हुए दिलाराम की ओर भाग गए। इस दौरान इन्होंने तीन और लोगों के मोबाइल छीने। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed