फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three accused of assault on roadways bus driver-conductor arrested

Dehradun News: रोडवेज बस चालक-परिचालक से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2024 06:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Three accused of assault on roadways bus driver-conductor arrested

विज्ञापन
रोडवेज बस चालक और परिचालक से मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस घटना के शामिल चार-पांच अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।




कालसी ब्लॉक के पटियाना गांव निवासी बस चालक रमेश तोमर और परिचालक बबलू से 19 अगस्त को मारपीट की घटना हुई थी। साइड देने को लेकर कार चालक से विवाद हुआ था। हथियारों से लैस आठ-दस लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि सहसपुर थाना क्षेत्र के घमोली निवासी आरोपी तौहिद, आशिक और खुशहालपुर निवासी आमिर को पुलिस ने लांघा रोड से गिरफ्तार कर लिया है। कार तौहिद चला रहा था। उसका ही बस चालक और परिचालक से विवाद हुआ था। बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई है। घटना में शामिल चार-पांच अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ गए हैं। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed