फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three accused including husband and wife arrested

Dehradun News: मंदिर से चोरी करने वाले पति पत्नी समेत तीन आरोपी 24 घंटे में धरे

Wed, 07 May 2025 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three accused including husband and wife arrested
सहसपुर थाना पुलिस ने शंकरपुर हुकुमतपुर में मंदिर से पीतल की भारी घंटियां, भंडारे के बर्तन व रसद चोरी करने वाले पति पत्नी समेत तीन चोरों को 24 घंटे में धर्मावाला से पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का पूरा सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार शनिवार को बाबू बिष्ट सिंह ने सहसपुर थाने में तहरीर थी। बताया था शंकरपुर हुकुमतपुर में सिद्धेश्वर मंदिर से 70 किलोग्राम भार का पीतल का बड़ा घंटा, पीतल के 15 किलोग्राम के तीन घंटे, 15 बड़े भगोने ढक्कन सहित, एक परात, एल्यूमिनियम की दो बड़े टब, छह बाल्टी, स्टील की परात, छह जग, गैस सिलेंडर व्यावसायिक, 60-70 किलोग्राम चावल आदि सामान चोरी हो गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार रात धर्मावाला के पास संदिग्घ लोडर नजर आया। पुलिसकर्मियों ने लोडर को रोका। लोडर में एक महिला समेत तीन लोग सवार थे। लोडर की तलाशी लेने पर उसमें से मंदिर से चोरी की गई घंटियां, बर्तन और अन्य सामान बरामद हुआ। बताया कि आरोपियों ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के सिंधिया गांव निवासी सौरभ अवस्थी, आरती अवस्थी और बरेली जिले के मझंगांव निवासी संजू कुमार दिवाकर बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि सौरभ अवस्थी और आरती अवस्थी पति पत्नी है। तीनों आरोपी हाल में सेलाकुई की निगम रोड पर रह रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed