{"_id":"59df19bd4f1c1b76678b552a","slug":"threatening-letter-to-judicial-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक अधिकारी को मिला धमकी भरा पत्र, पुलिस विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक अधिकारी को मिला धमकी भरा पत्र, पुलिस विभाग में हड़कंप
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के एक न्यायिक अधिकारी को धमकी भरा पत्र मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप है। पत्र भेजने वाले गुमनाम शख्स ने न्यायिक अधिकारी से उसके मुकदमे में ज्यादा जल्दबाजी न दिखाने की बात कही है।
विज्ञापन
आठ-दस लाइन के इस पत्र के आखिर में लिखा गया है कि आप खुद समझदार हैं। वहीं पुलिस पत्र भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी गई है। हालांकि इस मामले में कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक देहरादून के एक न्यायिक अधिकारी को एक पत्र मिला है, जो बुधवार को पुलिस अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। वैसे तो इस पत्र में किसी तरह की अभद्र भाषा का उल्लेख नहीं है। आरोपी ने अपनी बात कहने के साथ न्यायिक अधिकारी को समझदार होने की बात लिखी है। पत्र लिखने वाले ने नाम तो दूर मुकदमे के बारे में किसी तरह का उल्लेख नहीं किया है
विज्ञापन
सिर्फ इतना लिखा है कि उसके मुकदमे में सुनवाई में ज्यादा जल्दबाजी न दिखाई जाए। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर न्यायिक अधिकारी को धमकी भरा पत्र मिलने की बात स्वीकार की है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से पत्र लिखने वाले शख्स की पहचान में जुट गई है। बता दें कि पहले भी देहरादून के न्यायिक अधिकारी को इस तरह का पत्र मिल चुका है। एक मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।