फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   threat of bird flu in uttarakhand and himachal pradesh after swine flu

स्वाइन फ्लू के बाद अब मंडरा रहा बर्ड फ्लू का खतरा, अलर्ट जारी

Wed, 02 Aug 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 02 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
threat of bird flu in uttarakhand and himachal pradesh after swine flu

उत्तराखंड की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के रामपुर घाट में स्वाइन फ्लू का मामला प्रकाश में आने के बाद बर्ड फ्लू का खतरा भी मंडराने लगा है। हिमाचल प्रदेश के प्रशासन ने स्वाइन फ्लू से संक्रमित इलाके में बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर सूअरों के साथ ही पक्षियों के सैंपल भी इकट्ठा किए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

विज्ञापन


ऐसे में विकासनगर क्षेत्र में भी बर्ड फ्लू की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल चकराता वन प्रभाग के डीएफओ ने ऐसा कोई भी मामला आने पर कर्मचारियों को तुरंत उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हर साल सैकड़ों की संख्या में विदेशी परिंदों के साथ कई लोकल बर्ड भी आसन कंजरवेशन रिजर्व का रुख करती हैं। वर्तमान में भी यहां पर लोकल माइग्रेटी बर्ड ने डेरा डाला हुआ है। बीते दिनों हिमाचल प्रशासन के स्वाइन फ्लू से संक्रमित इलाके के दौरे के दौरान  स्थानीय लोगों ने वहां पर कई पक्षियों के मरने की भी बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद एहतियात के तौर पर वहां के जिला प्रशासन ने सूअरों के साथ ही पक्षियों के भी सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा है। हिमाचल प्रदेश का प्रभावित क्षेत्र आसन कंजरवेशन रिजर्व से सटा हुआ है।


क्षेत्र में फिलहाल ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को कंजरवेशन रिजर्व के आसपास के क्षेत्र में निगराने रखने को कहा गया है। पशुपालन विभाग से भी सलाह ली जाएगी।  
- दीप चंद आर्य, डीएफओ चकराता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed