फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Threat by electrical dangling stars

बिजली के लटकते तारों से खतरा

Tue, 06 Aug 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Threat by electrical dangling stars
मलोऊ गांव में घरों के ऊपर लटकते बिजली के तारों को इस तरह से बल्ली से बांधा गया है। - फोटो : VIKAS NAGAR
यूपीसीएल की लापरवाही कालसी ब्लॉक के ग्रामीणों की जिंदगी पर कभी भी भारी पड़ सकती है। क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों में बिजली के लटकते तारों से खतरा बना हुआ है। जंक लगने से बिजली के खंभे गिरासू स्थिति में पहुंच गए हैं। घरों के ऊपर लटकते तारों को ग्रामीणोें ने लकड़ी की बल्लियों से ऊपर किया हुआ है।
विज्ञापन

70 के दशक में यूपीसीएल ने कालसी ब्लॉक के ज्यादातर गांवों का विद्युतीकरण किया था। इसमें से अब ज्यादातर बिजली के खंभे मेंटीनेंस के अभाव में गिरासू स्थ्ति में पहुंच गए हैं। कई खंभे जंक खाकर पूरी तरह से खोखले हो गए हैं। हल्की सी हवा चलने पर यह पोल हिलने लगते हैं। साथ ही बिजली की तारें भी काफी नीचे तक लटक रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी क्षतिग्रस्त लाइनों की सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

मलोऊ गंव के सुंदर सिंह तोमर, अलसी गांव के चमन सिंह बिष्ट का कहना है कि विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। क्षेत्र में हल्की सी हवा चलने पर तारें आपस में टकराने लगती हैं। इससे चिंगारियां निकलने लगती हैं। ग्रामीणों को दहशत के साए में रहना पड़ रहा है। मेंटीनेंस के अभाव में आए दिन बिजली गुल हो जाती है, जिसे बहाल करने में विभाग को कई दिन लग जाते हैं। मलोऊ गांव में घरों के ऊपर लटकते तारों की वजह से लोगों ने छतों पर जाना तक छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन गांव में जर्जर हैं बिजली के खंभे
यूपीसीएल की हीलाहवाली के कारण सकनी, कनबुआ, बसाया, चंदोऊ, लुहारी, किशोऊ, जामुवा, नराया, बोहा, कोटी डिमऊ, मलोऊ, अलसी समेत 12 से अधिक गांवों में बिजली के खंभे जर्जरहाल हैं।

----
सभी जर्जरहाल खंभों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही जर्जरहाल खंभों और लटकते तारों को ठीक कराया जाएगा। -प्रताप सिंह चौहान, अवर अभियंता, यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed