फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thousands of items burned with fire

आग से घर में रखा हजारों का सामान जलकर खाक

Thu, 22 Aug 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Thousands of items burned with fire
आग से शंकरपुर महमूदनगर में खाक हुआ घर में रखा सामान। - फोटो : VIKAS NAGAR
शंकरपुर महमूदनगर स्थित एक मकान में आग लग गई। जिससे घर में रखा हजारों रुपये का सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण नहीं पता चला सका है। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव में नसीम अहमद पुत्र इंदु का मकान है। बुधवार की शाम को वह घर पर नहीं थे। वह परिवार समेत रिश्तेदारी में गए हुए हैं। शाम सात बजे अचानक उनके घर पर आग भड़क उठी। उनके घर में रखा सामान धूं-धू कर जलने लगा। इस बीच आसपास रहने वाले लोगों ने उनके घर से धुंआ उठता देखा। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पानी और मिट्टी की मदद से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। इस बीच घटना की जानकारी कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी लेकिन, फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि आग से मकान के दोनों कमरों में रखा सामान, रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं और राशन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। पीड़ित के मौके पर पहुंचने के बाद ही क्षति का आंकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed