फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Those whose SIR forms have not been submitted will undergo re-examination.

Dehradun News: जिनके एसआईआर प्रपत्र जमा नहीं हुए, उनकी दोबारा जांच होगी

Tue, 30 Jun 2026 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Those whose SIR forms have not been submitted will undergo re-examination.
Iएसआईआर के तहत 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का काम पूराI
विज्ञापन

Iमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की एसआईआर पर समीक्षाI
Iप्रदेश में जिन मतदाताओं के एसआईआर गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए हैं, उनकी एक बार फिर जांच की जाएगी और सत्यापन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।I
Iसोमवार को हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जिले फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। जिन मतदाताओं को अनकलेक्टेबल श्रेणी में मार्क किया गया है, उनका एक और बार सत्यापन किया जाए। निर्देश दिए कि जिन जिलों में डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, वे मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की तैयारी शुरू कर दें। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि डीईओ, ईआरओ एएसडी सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करें।I
विज्ञापन

Iबैठक में बताया गया कि प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फार्म वितरित किए गए। प्रदेश में डिजिटाइजेशन का कार्य 92 प्रतिशत से अधिक हो गया है। अल्मोड़ा और चंपावत ने एसआईआर के गणना फार्म के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 97 प्रतिशत, टिहरी गढ़वाल 96 प्रतिशत, उत्तरकाशी 95 प्रतिशत, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 94 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग 93 प्रतिशत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर 91 प्रतिशत, देहरादून और हरिद्वार में 88 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलों की प्रगति पर संतोष जताते हुए बधाई दी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iबैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी और ईआरओ शामिल हुए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed