फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Those in charge have no concern for 40 percent of the population: Dhasmana

जिम्मेदारों को 40 प्रतिशत आबादी की कोई चिंता नहीं : धस्माना

Fri, 26 Jul 2024 04:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Those in charge have no concern for 40 percent of the population: Dhasmana
रिस्पना में आई बाढ़ के प्रभावितों से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से रिस्पना नदी की सफाई नहीं हुई है। सबसे पहले शिव मंदिर भगत सिंह कॉलोनी के पास से पुल तक और निवर्तमान पार्षद इलियास अंसारी के घर के सामने के पुश्ते का निर्माण होना चाहिए। कहा कि स्मार्ट सिटी का शोर मचाने वाली सरकार, जिला प्रशासन, नगर निगम को शहर की 40 प्रतिशत आबादी की कोई चिंता नहीं है। बार-बार खतरे की जद में रहने वाले गरीब लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए। शुक्रवार को नगर आयुक्त व जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांग पत्र दिया जाएगा। शनिवार को राज्य की मुख्य सचिव से भी बाढ़ सुरक्षा के बारे में मिलकर वार्ता की जाएगी। इस दौरान निवर्तमान पार्षद इलियास अंसारी, महानगर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश उनियाल, महामंत्री आनंद सिंह पुंडीर, नसीम, इमराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed