फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   This year there will be a decisive movement for the restoration of old pension: Panuli

पुरानी पेंशन बहाली के लिए इस साल होगा निर्णायक आंदोलन : पैन्यूली

Sat, 03 Jan 2026 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
This year there will be a decisive movement for the restoration of old pension: Panuli
-पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष ने घटक संगठनों से किया आह्वान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश में इस साल पुरानी पेंशन बहाली के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने सभी घटक संगठनों से आंदोलन के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

शनिवार को संगठन के देहरादून स्थित प्रांतीय कार्यालय में स्वागत सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल एवं गढ़वाल मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान, कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर गुंसाई, मंत्री भारतेंदु जोशी सहित उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पैन्यूली ने सभी से आह्वान किया की 2026 पेंशन प्राप्ति के इस आंदोलन के लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष होने जा रहा है। सभी को संगठित होकर ऐतिहासिक प्रयास करने होंगे। आंदोलन उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने आह्वान किया कि पुरानी पेंशन बहाली का यह आंदोलन हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ा जा रहा है। सभा का संचालन प्रदेश कोषाध्याय शांतनु शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राजू मेहरा, भूपाल चिनवाल, शिवराम सिंह, जिला मंत्री पौड़ी विजेंद्र बिष्ट, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डबल सिंह रावत, गिरीश पनेरु, हरिद्वार जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर, हरिद्वार जनपद अध्यक्ष सुखदेव सैनी, टिहरी से संघनिष्ठ देव कुमार, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रचार मंत्री कुलदीप कुमार सैनी सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed