{"_id":"5d41538b8ebc3e6ce212ac9e","slug":"this-university-of-uttarakhand-becomes-the-first-university-in-the-country-to-introduce-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड का ये विश्वविद्यालय बना योग विषय शुरू करने वाला देश का पहला विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड का ये विश्वविद्यालय बना योग विषय शुरू करने वाला देश का पहला विवि
Wed, 31 Jul 2019 02:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि के सोबन सिंह जीना परिसर (एसएसजे) में बीए में योग की कक्षाएं भी शुरू कर दी गई हैं। छह पाठ्यक्रमों में योग विषय शुरू करने वाला कुमाऊं विश्वविद्यालय देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है।
विज्ञापन
योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय ने बीए में योग की कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दे दी है। बीए की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं अब दो अन्य विषयों के साथ योग को अतिरिक्त विषय के तौर पर ले सकते हैं। उन्हें इसी सत्र से प्रवेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में वर्तमान में योग विभाग में पीजी डिप्लोमा योग, स्नातकोत्तर योग, प्राकृतिक चिकित्सा में ऑनर्स, पीएचडी योग, बीए योग और प्राकृतिक चिकित्सा में प्रमाणपत्र देने के साथ ही योग के छह पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। डॉ. भट्ट ने योग विषय लेने के वाले छात्र-छात्राओं से निश्चित अवधि तक प्रवेश प्राप्त करने को कहा है।
विज्ञापन