फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   This time, ultrasound examination of pregnant women

Dehradun News: अल्ट्रासाउंड के लिए हिमाचल और विकासनगर ही सहारा

Sat, 09 Nov 2024 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
This time, ultrasound examination of pregnant women
Iएक नवंबर को था अवकाश, त्यूणी में एक महीने में पहले शुक्रवार को होती है जांचI
विज्ञापन


सीमांत तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी में इस बार गर्भवती महिलाओं और मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पाई। सार्वजनिक अवकाश के चलते अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निर्धारित दिन पर अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रही। अस्पताल में प्रत्येक महीने के पहले शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है। गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू या विकासनगर जाना पड़ रहा है।



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, त्यूणी में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए तत्कालीन डीएम सोनिका ने अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू करवाई। प्रत्येक महीने के पहले शुक्रवार का दिन अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निर्धारित किया गया है। उप जिला अस्पताल, मसूरी के रेडियोलॉजिस्ट गर्भवती महिलाओं और मरीजों की जांच के लिए अस्पताल में आते हैं।
विज्ञापन


एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश था। इसके चलते अस्पताल बंद रहा। गर्भवती महिलाओं और मरीजों की जांच नहीं हो पाई। अब गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए करीब 45 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू अस्पताल या 130 किलोमीटर दूर उप जिला अस्पताल, विकासनगर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश था। इस कारण अल्ट्रासाउंड जांच और ओपीडी कैंप नहीं लग पाया। बताया कि अब, छह दिसंबर को ही जांच होगी।

इस बार अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हुई। शुक्रवार को छुट्टी थी तो अन्य दिन जांच हो सकती थी। विकासनगर तो दूर है अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए रोहड़ू जाना पड़ेगा। बसों में परेशानी होती है। बुकिंग पर वाहन कर ले जाने पर किराये और अल्ट्रासाउंड समेत तीन हजार रुपये का खर्चा आ जाता है। -निकिता नेगी, गर्भवती महिला


Iइस बार अल्ट्रासाउंड जांच करवानी थी। पता चला कि शुक्रवार को छुट्टी है। अब, डॉक्टर अगले महीने ही आएंगे। कभी-कभी डॉक्टर के छुट्टी पर जाने से दो-तीन महीने भी जांच नहीं हो पाती है। दुर्गम क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी है। -पानकली, गर्भवती महिलाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed