फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   This time ravan and kumbhkaran show in different style

इस बार जलेगा बीस हाथ वाला 62 फुट का रावण, मोटी तोंद वाला कुंभकरण भी होगा खास

Tue, 26 Sep 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
This time ravan and kumbhkaran show in different style

इस बार व‌िजय दशमी के ल‌िए तैयार क‌िया जा रहा रावण जरा हटके होगा। रावण के दस स‌िर तो होंगे ही साथ ही बस हाथ भी होंगे। जी हां, और मोटी तोंद वाला कुंभकरण भी खास होगा। यहां दो मंज‌िल लंका दहन को पहुंचने देखने तकरीबन 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंचने वाले हैं। 

विज्ञापन


दशहरा कमेटी (बन्नू बिरादरी) धूमधाम के साथ 70 वां दशहरा महोत्सव मनाएगी। उम्मीद जतायी जा रही है कि लंका दहन व रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण की मृत्यु देखने के लिए एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे। 
विज्ञापन


सुभाष मार्ग स्थित एक रेस्तरा में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी और दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सरदार संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि पिछले 70 साल की तरह इस बार भी हर्ष और उल्लास के साथ दशहरा पर्व मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जिला व पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। इस बार रावण बीस हाथों वाला होगा। कुंभकर्ण मोदी तोंद वाला रहेगा। मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण क्रम से मारे जाएंगे। सोने की लंका को बहुत करीने से सजाया जाएगा।

यह कई मंजिलों वाली होगी जो देखते बनेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से बातचीत जारी है। संत बालयोगी सर्वदास जी महाराज के आर्शीवाद व मार्गदर्शन में इस बार का आयोजन भव्य होगा। 

ये होगा कार्यक्रम

This time ravan and kumbhkaran show in different style

इस मौके पर एनके दत्ता, हरीश नारंग, मनीष गेरा, तिलक राज चांदना, सतीश कपूर, भारत भूषण, संजीव विज, भारत भूषण आहूजा, मन्नी अरोड़ा, योगराज नाकरा, रमेश खनिजो,अमरनाथ अरोड़ा, पंकज कालरा आदि उपस्थित थे। 
 
 पिछले 70 साल से बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी दशहरा महोत्सव मनाती रही है। इसके संस्थापक अध्यक्ष व मुख्य संरक्षक सेठ लक्ष्मण दास विरमानी हैं। पाकिस्तान के सीमांत (अफगानिस्तान से सटे) इलाके से आए बन्नू बिरादरी के लोग देहरादून के अलग अलग इलाकों में बस गए। विभाजन के बाद यहां बसने पर ही इन्होंने दशहरा महोत्सव मनाना शुरू कर दिया। व्यापक स्तर पर दशहरा बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी ही मनाती आई है। 

 

ये होगा कार्यक्रम
......30 सितंबर को कालिका मंदिर मार्ग स्थित गोपीनाथ मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगीजो कालिका मंदिर पहुंचेगी
......कालिका माता मंदिर के परमाध्यक्ष संत बालयोगी सर्वदास जी महाराज व समिति के अन्य पदाधिकारी स्वरूपों का स्वागत करेंगे
.....शोभायात्रा पल्टन बाजार, मोती बाजार, राजपुर मार्ग, एस्लेहॉल होती शाम चार बजे परेड मैदान पहुंचेगी
....शाम पांच बजे लंका दहन होगा 
....शाम 6.05 बजे रावण दहन होगा। शाम 6.30 से 7.30 बजे तक शानदार फैंसी आतिशबाजी होगी 
....इसके बाद शोभा यात्रा वापस कालिका माता मंदिर पहुंचेगी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed