{"_id":"654a8423f8d986c8a002bdcc","slug":"this-time-also-student-union-elections-in-veer-shaheed-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-283302-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हर्ष हारे, आशीष अध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हर्ष हारे, आशीष अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन
I- छात्रसंघ चुनाव : अध्यक्ष पद समेत पांचों सीट पर विद्यार्थी परिषद ने लहराया परचम
I
I- मतदान के दौरान छात्रों नेताओं के बीच जमकर चले लात-घूंसेI
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में इस बार भी छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने परचम लहराया। पांच पदों पर एबीवीपी ने जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा। एबीवीपी के आशीष बिष्ट ने आर्यन छात्र संगठन के हर्ष शर्मा को 193 मतों से पराजित कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान दोनों संगठनों के बीच जमकर लात घूंसे भी चले। परिणाम घोषित होते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे पर गुलाल लगाया।
मंगलवार शाम को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी पांच पदों पर एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर आशीष बिष्ट, उपाध्यक्ष पद माही वर्मा, सचिव पद पर प्रियांशु चौहान, कोषाध्यक्ष पर वंशिका, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर राेहन सप्पल विजयी रहे। कार्यकारी प्राचार्य आरके गंगवार ने शपथ दिलाई।
Iपुलिस ने किया हल्का बल प्रयोगI
छात्रसंघ चुनाव में सबसे अधिक उत्साह पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में दिखा। सुबह से ही शांति पूर्वक मतदान कराने को लेकर कई थानों की पुलिस तैनात थी। मतदान के दौरान छात्र संगठनों से जुड़े छात्र अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए नारेबाजी करते रहे। इस दौरान दोनों सगठनों के छात्र नेता एक-दूसरे के सामने आए और माहौल तनातनी का बन गया। छात्रों नेताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बीच बचाव में आई पुलिस को हल्के बल का प्रयोग भी करना पड़ा।
विज्ञापन
I193 मतों से जीते आशीषI
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आशीष बिष्ट को 580 मत प्राप्त हुए। आर्यन छात्र संगठन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हर्ष शर्मा को 387 मत प्राप्त मिले। 39 मत अवैध घोषित किए गए। आशीष बिष्ट 193 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद एबीवीपी की माही वर्मा को 605, आर्यन छात्र संगठन की पूजा को 289 मत प्राप्त हुए। जिसमें अवैध मत 112 रहे। माही वर्मा 316 मत से विजयी रही। सचिव पद पर एबीवीपी के प्रियांशु चौहान को 498 मत, आर्यन संगठन के विशाल शर्मा को 428 मत प्राप्त हुए। 80 मत अवैध पाए गए। प्रियांशु चौहान 70 मतों से विजयी रहे। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए रोहन सप्पल को 338 मत प्राप्त हुए। एनएसयूआई के अंशुल राय को 148, आर्यन संगठन के शिवम भटनागर को 140 मत प्राप्त हुए, 330 मत अवैध पाए गए। रोहन सप्पल 190 के भारी अंतर से विजयी रहे। जबकि कोषाध्यक्ष के पद के लिए एबीवीपी की वंशिका निर्विरोध चुनी गई।