{"_id":"5cd52958bdec2207362d0d86","slug":"this-new-facility-now-available-on-unreserved-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनारक्षित टिकट खरीदने पर यात्रियाें के बीच मारामारी न हो, रेलवे बोर्ड ने निकाला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनारक्षित टिकट खरीदने पर यात्रियाें के बीच मारामारी न हो, रेलवे बोर्ड ने निकाला रास्ता
Fri, 10 May 2019 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 10 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनारक्षित टिकट खरीदने को लेकर यात्रियाें के बीच मारामारी न हो इसके लिए रेलवे बोर्ड के आदेश पर देहरादून, हरिद्वार, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली समेत मुरादाबाद मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनाें पर हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गई है। इन पर तैनात कर्मचारी, यात्रियों को इनके मोबाइल में ही यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उन्हें टिकट लेने की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को देहरादून रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि स्टेशन पर हेल्प डेस्क बना दी गई है। साथ ही इस डेस्क पर कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं। गुरुवार को इस डेस्क पर तैनात कर्मचारियों ने 50 यात्रियों के मोबाइल में यूटीएस ऐप डाउनलोड किया।
विज्ञापन
उसके बाद उन्हें अनारक्षित टिकट लेने की जानकारी दी गई। वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड का प्रयास है कि अधिक से अधिक यात्री मोबाइल से टिकट लें। इससे टिकट लेने पर यात्रियों को पांच रुपये का बोनस भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
(खबर के बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखें...)