फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   This MLA name can included in the trivendra cabinet

त्रिवेंद्र कैबिनेट में मिल सकती है इनको जगह, दावेदारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

Tue, 02 Jan 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Tue, 02 Jan 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
This MLA name can included in the trivendra cabinet
trivendra singh rawat - फोटो : file photo

भाजपा कार्यकर्ताओं को नए साल में चमोली जिले को त्रिवेंद्र कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है। सबकी निगाहें कैबिनेट विस्तार पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट में ताजपोशी के लिए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की दावेदारी को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गरम है। चमोली की तीनों विधानसभा बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग भाजपा के कब्जे में है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी भाजपा के पास है। इस लिहाज से भी त्रिवेंद्र कैबिनेट में चमोली जिले को प्रतिनिधित्व मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में बदरीनाथ से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी को कैबिनेट में खेल मंत्री, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष और सरकार के अंतिम दौर में उड्डयन मंत्री का दायित्व सौंपा गया था।इस बार बदरीनाथ सीट पर भाजपा के महेंद्र भट्ट विधायक हैं। साथ ही वे दूसरी बार भाजपा से चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में उनकी त्रिवेंद्र कैबिनेट में दावेदारी पुख्ता मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र ममगाईं और पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट का कहना है कि बदरीनाथ विधानसभा को मंत्रीमंडल में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। लिहाजा उन्हें मंत्रीमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed