फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   This Device Loket Will help for women safety

जंगल हो या सुनसान इलाका, अब ये ‘लॉकेट’ करेगा महिलाओं की हिफाजत, अद्भुत हैं इसके फायदे

Fri, 21 Sep 2018 07:59 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Sep 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
This Device Loket Will help for women safety
ABS Women Safety Device,

एक छोटा सा ‘लॉकेट’ अब महिलाओं की हिफाजत करेगा। इसके लिए न तो किसी सिम की जरूरत है और न ही किसी नेटवर्क की। जंगल हो या सुनसान इलाका, यह लॉकेट परेशानी आने पर पूरी लोकेशन और इंटरनेट कॉल सीधे परिजनों को भेज देगा।

विज्ञापन


वह भी एक नहीं बल्कि दस लोगों को। यह एबीएस विमैन सेफ्टी डिवाइस तैयार की है देहरादून के अभिलाष सेमवाल ने। अब वह इसके पेटेंट की तैयारी कर रहे हैं। कर्णप्रयाग निवासी अभिलाष सेमवाल का दावा है कि महिलाओं की हिफाजत के लिए यह अब तक का सबसे छोटी डिवाइस है।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने ब्लूटूथ, जीएसएम और जीपीएस तकनीकी का इस्तेमाल किया है। डिवाइस में एक छोटी से बैटरी लगाई गई है, जिसका बैकअप दो दिन का है। इस डिवाइस को मोबाइल चार्जर से ही चार्ज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलाष अब इस डिवाइस के पेटेंट की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एलायंस सिक्योरिटीज की ओर से पेटेंट होने के बाद इस डिवाइस का उत्पादन किया जाएगा। उनका मकसद है कि यह सस्ते दामों में बाजार में आए ताकि हर महिला इसे खरीद सके।

ऐसे काम करती है डिवाइस

This Device Loket Will help for women safety
अभिलाष

इस डिवाइस का एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। डिवाइस खरीदने के बाद महिला को अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड करना होगा। यह डिवाइस इससे कनेक्ट होगी, जिस आधार पर महिला अपने पति, पिता या अन्य दस परिजनों के मोबाइल नंबर इसमें जोड़ देगी। डिवाइस में एक बटन लगाया गया है। इस बटन को तीन बार दबाते ही उस महिला की लोकेशन का मैसेज सभी मोबाइल नंबरों पर चला जाएगा।

कई बार लोग मैसेज नहीं पढ़ पाते, इसलिए हर एक मिनट के बाद सभी नंबरों पर कॉल जानी शुरू हो जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि वह महिला संकट में है, आपकी मदद की जरूरत है। खास बात यह है कि जो मैसेज मोबाइल पर आएगा, उस पर क्लिक करते ही महिला की सही लोकेशन पता चल जाएगी। आप यहीं से सीधे गूगल मैप से इस लोकेशन को फॉलो कर सकते हैं। 

नेटवर्क की जरूरत नहीं
बाजार में अभी तक जो भी इस तरह की डिवाइस उपलब्ध हैं, उनमें आमतौर पर मोबाइल नेटवर्क की सबसे बड़ी कमजोरी है। इस डिवाइस का यह लाभ होगा कि इसमें किसी भी तरह की नेटवर्क की जरूरत नहीं है। बेहद दुर्गम क्षेत्रों में भी सैटेलाइट से लिंक होने की वजह से यह डिवाइस पूरा काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed