{"_id":"59836ac94f1c1b99698b457f","slug":"thirteen-years-old-boy-commit-suicide-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी बात पर पिता ने डांटा, तो 13 साल के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी बात पर पिता ने डांटा, तो 13 साल के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवीं में पढ़ने वाले 13 साल के लड़के ने पिता की जरा सी बात पर डांट खाई तो खौफनाक कदम उठा लिया। बेटे के इस कदम से माता पिता अब सदमे में हैं। राजपुर थाना क्षेत्र के सुमननगर निवासी राम अवतार का बेटा जगदीश (13) शहंशाही स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को परिजन जगदीश को लेकर दिलाराम चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि जगदीश ने घर में फांसी लगा ली। शरीर गर्म होने के कारण वह उसे उतारकर अस्पताल ले आए। परिजनों की ओर से बताया गया कि किसी बात को लेकर डांटने पर जगदीश ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
दारोगा शिव प्रकाश डिमरी ने पोस्टमार्टम कराने को शव का पंचायतनामा भी भर दिया। जगदीश के गले में फंदे का निशान का उल्लेख भी पंचायतनामे में कर दिया था। देर रात जिलाधिकारी के आदेश पर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
रामअवतार के छह बेटों में यह चौथे नंबर का था। उधर, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम न कराने की अनुमति दी गई है। परिजनों ने जगदीश के आत्महत्या करने की बात बताई थी।