फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thirteen thousand youth will get training by state government

इस साल 13 हजार युवाओं को ट्रेनिंग देगी बीजेपी सरकार

Thu, 03 Aug 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Thu, 03 Aug 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
thirteen thousand youth will get training by state government
cm trivendra singh rawat

उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत बीते साल 12,700 युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार के लायक बनाया गया है। इस वर्ष यह लक्ष्य बढ़ाकर 13 हजार कर दिया गया है। 

विज्ञापन


यह जानकारी मुख्य सचिव एस. रामास्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी की बैठक में साझा की गई। बताया गया कि योजना के तहत उत्तराखंड में वर्ष 2020 तक 48236 युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के परियोजना निदेशक डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए 30 हजार लोगों ने नामांकन किया है। रोजगारपरक ट्रेड में उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीते साल सात किमी या अधिक दूरी से आने वाले प्रशिक्षुओं को 2500 रुपए प्रतिमाह भत्ता भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तराखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन (यूकेएसडीएम) का कौशल उत्तराखंड नाम से मोबाइल एप बनाया गया है। किसी को मिस्त्री, प्लम्बर, मैकेनिक चाहिए तो इस एप से तलाश कर सकता है। इसके अलावा प्रशिक्षण संबंधी जानकारी देने के लिए यूकेएसडीएम का पोर्टल है। 

इस वर्ष में विदेशी भाषा, पंचकर्म, योग, ध्यान, वेलनेस, एडवेंचर गाइड, हॉस्पिटलिटी सहित अन्य रोजगारपरक ट्रेड में ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पाने वाले युवाओं के प्लेसमेंट के लिए अलग से प्रकोष्ठ बनाया गया है। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि योजना का प्रसार पर्वतीय क्षेत्रों में किया जा रहा है। 


इसके साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय से स्किल गैप एनालिसिस भी किया जा रहा है। नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के अंतर्गत कौशल का लेवेल दिया जाएगा। बैठक में सचिव श्रम हरिवंश सिंह चुघ, कुलपति तकनीकी विश्वविद्यालय डॉ. पीके गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed