फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thinking of withdrawing PF money, hurry up, just two days left

पीएफ का पैसा निकालने की सोच रहे हैं, जल्दी करें, बचे बस दो दिन

Mon, 29 Jun 2020 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 29 Jun 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Thinking of withdrawing PF money, hurry up, just two days left
epfo - फोटो : social media

कोरोना महामारी के बीच पैसे की किल्लत से जूझ रहे पीएफ खाताधारकों के लिए कोविड-19 योजना के तहत पैसा निकालने का मौका है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्दी करें, अब सिर्फ दो दिन का समय शेष है। योजना का लाभ 30 जून तक उठा सकते हैं।

विज्ञापन


पीएफ खाते से निकाली जाने वाली राशि अंशधारक के तीन माह के मूल वेतन और महंगाई भत्ते के योग या उसके खाते में जमा हुई कुल राशि के तीन चौथाई (75 फीसदी) में से जो भी कम हो, उससे अधिक नहीं हो सकती। ‘लॉकडाउन’ की वजह से लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया था।

विज्ञापन

ऐसे निकालें पीएफ खाते से पैसा

ईपीएफ योजना के दायरे में आने वाले देशभर में कारखानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारी इस राशि को निकालने के लिए पात्र हैं। इसके लिए ईपीएफ योजना, 1952 के पैरा 68 एल के उप-पैरा (3) को जोड़ा गया है। संशोधित कर्मचारी भविष्य निधि कोष (संशोधन) योजना, 2020, 28 मार्च से अमल में आया है।

सबसे पहले https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ के जरिए अपने यूएएन (UAN) खाते में जाएं और वहां ऑनलाइन सेवाओं पर जाकर क्लेम फॉर्म पर क्लिक करें। उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपके खाते के आखिरी चार अंक मांगे जाएंगे।

सारी जानकारी भरकर आगे बढ़ें और पीएफ एडवांस फार्म 31 पर क्लिक करें। उसके बाद आपको चेक या पासबुक की स्कैनकॉपी अपलोड करनी होगी। अगले स्टेप में आपको आधार नंबर के जरिए एक ओटीपी मिलेगा, जिसे डालने के बाद आपको कुछ दिनों में पैसे मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed