{"_id":"6a47f09967d7e8026804731d","slug":"thieves-broke-the-lock-of-a-locked-house-in-shankarpur-hakumatpur-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1009767-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बंद मकान का ताला तोड़कर 1.75 लाख की नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बंद मकान का ताला तोड़कर 1.75 लाख की नकदी व जेवर चोरी
Fri, 03 Jul 2026 10:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर हकूमतपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। मकान मालकिन नीलम की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय नीलम अपने बेटे के साथ निजी कार्य से बाहर गई थीं, जबकि उनके पति ड्यूटी पर थे और घर में कोई नहीं था।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया अज्ञात व्यक्ति ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़ा। वहां रखी दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने की नाक-लोंग, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और 1.75 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।