फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thief active in dehradun, police say miscreants hand

गैंग्स ऑफ ‘कच्छा बनियानधारी' से मत डरो...

Sun, 25 Aug 2013 09:56 AM IST
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून Updated Sun, 25 Aug 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
thief active in dehradun, police say miscreants hand

इन दिनों राजधानी के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कच्छा बनियानधारी गिरोह की आमद की चर्चा जोरों पर है। हर रोज किसी न किसी क्षेत्र में संदिग्ध लोगों को देखे जाने की सूचनाएं आ रही हैं।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस इसे कुछ लोगों की शरारत करार दे रही है। एसएसपी केवल खुराना का कहना है कि जिले में कहीं भी कच्छा बनियानधारी गिरोह नहीं है।

कच्छा बनियानधारी गिरोह का खौफ
कुछ दिन पूर्व तुंतोवाला गांव में रात के वक्त 15 हथियारबंद लोग घुस गए थे। हालांकि, ग्रामीणों ने मारपीट के बाद उन्हें खदेड़ दिया था। इसके बाद जिलेभर में कच्छा बनियानधारी गिरोह की सक्रियता की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


प्रेमनगर, मोरोवाला, तुनवाला, सुद्धोवाला, खेड़ी कलां आदि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने संदिग्ध लोगों को देखने की बात कही। अब शहरी क्षेत्रों में भी इस तरह की सूचनाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस नकार रही
क्लेमेंटटाउन, टर्नर रोड, कारगी, बंजारावाला, चांदचक आदि क्षेत्रों में लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस किसी गिरोह की मौजूदगी की आशंका को नकार रही है।

एसएसपी केवल खुराना का कहना है कि कुछ शरारती तत्व इस तरह की अफवाहें फैलाकर लोगों को डरा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। हालांकि, सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग करने का निर्देश भी दिया गया है।

रात को निकलें आईडी लेकर
अगर आप नाइट ड्यूटी करते हैं तो देर रात घर जाने से पहले यह जरूर देख लें कि जेब में आईडी है या नहीं। दरअसल, कच्छा बनियानधारी के खौफ से परेशान लोग रातभर जागकर पहरेदारी कर रहे हैं।


उनमें डर इस कदर बैठ गया है कि रात को गली, मोहल्ले में नजर आने वाले हर व्यक्ति को रोककर जानकारी ले रहे हैं। हालांकि, आईडी से तस्दीक के बाद वे लोगों को जाने दे रहे हैं। ऐसा न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed