फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   they found new life to cut Arm vein

हाथ की नस 'काटने' से इन्हें मिला नया जीवन

Tue, 20 Aug 2013 05:11 PM IST
डोईवाला/ब्यूरो
डोईवाला/ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
they found new life to cut Arm vein

देहरादून के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जौलीग्रांट के शल्य चिकित्सा विभाग ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। जिसकी बदौलत दो लोगों को नई जिंदगी मिली है।

विज्ञापन


शल्य चिकित्सा विभाग ने दो हृदय रोगियों की बाईपास सर्जरी में हाथ की नस से ग्राफ्ट लगाया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का दावा है कि उनका जीवन 25 साल तक के लिए सुरक्षित हो गया।
विज्ञापन


जौलीग्रांट अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने पर रुद्रप्रयाग के प्रेमप्रकाश और मुजफ्फरनगर के दिलशाद को भर्ती कराया गया था। दोनों की आपातकालीन स्थिति में बाईपास सर्जरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जटिल ऑपरेशन
जटिल ऑपरेशन के लिए विभाग की शल्य चिकित्सक डा. भावना सिंह की अगुवाई में टीम ने आपरेशन पूरा किया। बताया कि दोनों मरीजों की आयु 45 से 50 के आसपास है। अमूमन ऐसी स्थिति में पैर की नस को लेकर हृदय में बाईपास ग्राफ्ट लगाया जाता है, जिसकी लाइफ 10 से 12 साल ही मानी जाती है।


इसमें दोबारा ब्लॉक (रुकावट) होने की आशंका बनी रहती है। डा. भावना सिंह ने मरीजों की हाथ की नस को लेकर बाईपास ग्राफ्ट लगाया है। इस प्रकार के ग्राफ्ट की विशेषता है कि यह 20 से 25 सालों तक बेहतर ढंग से काम करता है। शल्य क्रिया में डा. संजय थपलियाल और डा. सुशील ने भी सहयोग किया।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed