{"_id":"5d5a73b48ebc3e89eb1c7707","slug":"these-tips-are-of-great-use-for-you-which-will-make-your-kitchen-great","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये टिप्स हैं आपके लिए बड़े काम के, जिनसें आपकी किचन रहेगी शानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये टिप्स हैं आपके लिए बड़े काम के, जिनसें आपकी किचन रहेगी शानदार
Mon, 19 Aug 2019 03:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 19 Aug 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन टिप्स का ध्यान रखेंगे तो आपका कीचन शानदार रहेगा। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके...
विज्ञापन
-आमतौर पर बरसात में मसाले खराब हो जाते हैं। इसलिए मसालों को बचाने के लिए आप उन्हें कांच के जार में रखें। उनमें थोड़ा सा नमक मिला दें। नमक मिलाने से उसमें जाले नहीं पड़ेंगे।
-मसालों को बचाने के लिए फ्रिज या फ्रीजर के दरवाजों में भी उन्हें रखत सकते हैं।
-चावल या आटा भी सीलन आने पर खराब होने लगता है। उसमें कीड़े पैदा हो जाते हैं। इससे बचाने के लिए चावल या आटे के डिब्बे में नीम के पत्ते डाल दें। पत्ते डंडी वाले होंगे तो और बेहतर होगा। इसी तरह दाल को भी कीड़ों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
एयर टाइट डिब्बों का प्रयोग करें
-लहसुन को ज्यादा समय तक स्टोर करने के लिए आप छिले हुए लहसुन को एयर टाइट डिब्बे में रख लें। इस बात का ध्यान रहे कि आप लहसुन को पानी से न धोएं और डिब्बा भी गीला न हो। इस डिब्बे को फ्रिज में रख दें। आराम से 15 से 20 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
-हरे धनिए को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए सबसे पहले धनिए की जड़ को काट दें। इसके बाद एयर टाइट बॉक्स में किचन टावल पेपर बिछाकर उसमें हरे धनिये को बिना धोए ही रखें। इसके बाद किचन टावल पेपर लगा दें। इसे बंद करके फ्रिज में रख लें। 15 से 20 दिन तक धनिया खराब नहीं होगा।
-हरे धनिए को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए सबसे पहले धनिए की जड़ को काट दें। इसके बाद एयर टाइट बॉक्स में किचन टावल पेपर बिछाकर उसमें हरे धनिये को बिना धोए ही रखें। इसके बाद किचन टावल पेपर लगा दें। इसे बंद करके फ्रिज में रख लें। 15 से 20 दिन तक धनिया खराब नहीं होगा।