फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   These new varieties of wheat will give high yielding

गेहूं की ये नई किस्में देंगी ज्यादा उपज

Wed, 09 Oct 2013 11:22 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 09 Oct 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
These new varieties of wheat will give high yielding

उत्तराखंड में मौजूद पंतनगर विश्वविद्यालय जल्द ज्यादा उपज देने वाली गेहूं की छह किस्में रिलीज करने वाला है। देशभर में कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है।

विज्ञापन


ऐसे में वैज्ञानिक उत्पादन बढ़ाने के साथ ही बीमारी आदि कारणों से अनाज के उत्पादन में होने वाले नुकसान को कम करने पर शोध कर रहे हैं।

हरित क्रांति की जननी पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक भी गेहूं का उत्पादन बढ़ाने के लिए करीब 10 साल से शोध कर रहे हैं, जिसके परिणाम भी उत्साहवर्द्धक आए हैं।
विज्ञापन


प्रति हेक्टेयर 90 क्विंटल तक पैदावार
पंतनगर विवि के निदेशक (शोध) डा. जेपी सिंह कहते हैं कि हमारी ओर से तैयार की गईं गेहूं की छह नई किस्मों का परीक्षण देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग जलवायु में हो रहा है। परीक्षण में छह में से एक किस्म से ही कुछ जगहों पर प्रति हेक्टेयर 90 क्विंटल तक पैदावार रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य से भी प्रति हेक्टेयर औसतन 65-70 क्विंटल तक उपज हुई है, जबकि वर्तमान में गेहूं की जो किस्में बोई जाती हैं उनसे प्रति हेक्टेयर औसतन 50 से 60 क्विंटल ही उत्पादन होता है।

डा. सिंह ने बताया कि गेहूं की इन किस्मों को जल्द रिलीज किया जाएगा और उसी वक्त इनको नाम भी दिया जाएगा। डा. सिंह कहते हैं कि इन नई किस्मों से 15 से 20 प्रतिशत तक उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।


30 मिलियन हेक्टेयर में लगा गेहूं
पिछले साल देश में 30 मिलियन हेक्टेयर में गेहूं रोपित किया गया था। इनसे करीब 92.4 मिलियन टन पैदावार हुई। रही बात उत्तराखंड की तो राज्य में पिछले साल 3.7 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं बोया गया था, जिसमें आठ लाख टन पैदावार हुई थी।

वैज्ञानिक डा. सिंह कहते हैं कि पिछले साल राज्य में प्रति हेक्टेयर औसतन 23 क्विंटल तक उत्पादन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed