फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There will be change in the questions of four subjects for the disabled students

दिव्यांग छात्रों के लिए चार विषयों के सवालों में होगा बदलाव

Sun, 08 May 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
There will be change in the questions of four subjects for the disabled students
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दिव्यांग छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बड़ी राहत देते हुए चार विषयों के पेपर में सवाल बदलने का फैसला किया है। रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित के पेपर के सवालों में बदलाव करने के संबंध में बोर्ड की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान दिव्यांग छात्रों को लेख उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही उत्तर लिखने के लिए दूसरे छात्र भी रहते हैं। वह परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका में वही लिखते हैं जो दिव्यांग छात्रों की ओर से बताया जाता है लेकिन इन छात्रों को चित्र और ग्राफ बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बोर्ड ने रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित के पेपर में इन प्रश्नों का हटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से इन चार विषयों के उन सवालों को बदलने के निर्देश दिए गए हैं जिनमें छात्रों को चित्र और ग्राफ बनाने होते हैं। इन सवालों में बदलाव करते हुए छात्रों से उनके पाठ्यक्रम के अनुसार सवाल पूछे जाएंगे जिनका वह आसानी से जवाब दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल से शुरू हुई टर्म-2 की परीक्षा में 10वीं के 22 और 12वीं के 19 छात्र शामिल हैं। बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed